छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में पांच जवान शहीद

Army IANS

प्रतीकात्मक इमेज (आईएएनएस)

The Hindi Post

रायपुर | छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के दौरान शनिवार को 3 पुलिसकर्मी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो जवान शहीद हो गए। इस दौरान सुरक्षा बलों के 20 जवानों को चोटें आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीआरपीएफ ने कहा कि तारेम क्षेत्र में सीआरपीएफ की कोबरा (कमांडो बटालियन फॉर रिजॉल्यूट एक्शन) यूनिट, डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने दोपहर के समय संयुक्त रूप से नक्सली-विरोधी अभियान चलाया। इस दौरान मुठभेड़ शुरू हो गई।

ऑपरेशन अभी भी जारी है और कुछ नक्सलियों के मारे जाने की भी आशंका है।

सीआरपीएफ आईजी सी.जी. अरोड़ा ने आईएएनएस को बताया कि इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ के दो जवान और तीन पुलिसकर्मी शहीद हो गए। अधिकारी ने कहा कि ऑपरेशन में लगभग 20 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि आईईडी ब्लास्ट में 23 मार्च को डीआरजी के पांच जवान मारे गए थे और कई घायल हुए थे। इस साल छत्तीसगढ़ में यह पहला बड़ा नक्सली हमला था।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!