आधी रात को यूपी सीएम के ऑफिस का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, हैकर ने एक के बाद एक किये कई ट्वीट

Yogi Adityanath (3) (1)
The Hindi Post

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऑफिस का ट्विटर अकाउंट शुक्रवार को आधी रात के बाद हैक हो गया. हैकर्स ने अकाउंट को हैक करने के बाद कई ट्वीट्स किये और ढेरो लोगों को उसमे टैग भी किया.

यही नहीं हैकर्स ने इस अकाउंट की प्रोफाइल फोटो भी बदल दी. हालाँकि कुछ देर बाद योगी आदित्यनाथ की तस्वीर फिर से दिखने लगी.

हैक किये हुए ट्विटर अकाउंट के कई स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल है.

UP CM Office twitter account hacked

हालांकि बाद में हैक किया गया अकाउंट को सुरक्षित कर लिया गया.

मुख्यमंत्री योगी के ऑफिस अकाउंट को ट्विटर पर चार मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!