“मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूरी तरह से निराश हो चुका हूं…..!”, बोले शहजाद पूनावाला

Shehzad Poonawalla (1)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

“मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूरी तरह से निराश हो चुका हूं…..!”, बोले शहजाद पूनावाला

 

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, शहजाद पूनावाला ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है. अब उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा तंज कस रहे है.

व्यंग्यात्मक लहजे में पूनावाला ने वीडियो में कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से “निराश” हैं क्योंकि वो पिछले 12 वर्षों में “तानाशाह” नहीं बन सके.

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में शहजाद पूनावाला ने कहा, “मैं पीएम मोदी से पूरी तरह से निराश हो चुका हूं. 12 साल हो गए और वह फेलेयर हैं. 12 साल हो गए लेकिन ठीक से तानाशाह नहीं बन पा रहे. रात में एक वीडियो जारी करते हैं और जिन बच्चों ने गाली दी है उन्हें माफ करने को कहते हैं. दूसरी ओर राहुल गांधी इंदिरा गांधी और जवाहरलाल नेहरू के वंशज हैं. असली तानाशाही क्या होती है, उनसे सीखना चाहिए.”

वह आगे कहते हैं, “केरल में तीन इंस्टाग्राम यूजर ने राहुल गांधी का अपमान किया तो केस हो गए. पांच हजार लोगों पर केस हुआ. कर्नाटक में पोस्टर दिखाने पर केस हो गया. उनका इतिहास देखिए, इमरजेंसी इंदिरा गांधी ने लगाई. जब साधु संत आंदोलन करने निकले तो इंदिरा गांधी ने गोली चलाई. स्टूडेंट्स आंदोलन में हजारों को जेल भेज दिया गया. अन्ना आंदोलन के समय लोगों को जेल में डाला गया. अन्ना को भी जेल में डाला गया. इंस्टाग्राम पोस्ट पर असली तानाशाह की तरह राहुल केस दर्ज करवा रहे हैं. क्या मोदी जी, 12 साल हो गए, आप तानाशाह नहीं बन पा रहे. लेफ्ट लिबरल्स की सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है आपने.”

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!