अचानक खराब हो गई अभिजीत दीपके की तबियत…, मौके पर मौजूद रह गए हैरान
सीजेपी अध्यक्ष अभिजीत दिपके / (फोटो क्रेडिट : आईएएनएस)
अचानक खराब हो गई अभिजीत दीपके की तबियत…, मौके पर मौजूद रह गए हैरान
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके की तबीयत शनिवार को अचानक बिगड़ गई. वह छत्रपति संभाजीनगर (महाराष्ट्र) स्थित अपने आवास के बाहर मीडिया से बातचीत करने के लिए आए थे. तभी उन्हें उल्टी की शिकायत हुई और वो अस्वस्थ महसूस करने लगे. इसके बाद वह बिना कोई बयान दिए तुरंत घर के अंदर चले गए.
घटना की जानकारी मिलते ही डॉक्टरों की टीम उनके आवास पर पहुंची जहां उनके स्वास्थ्य की जाँच की गई. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभी तक उनकी तबीयत बिगड़ने का सटीक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. हालांकि, बताया जा रहा है कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन के दौरान वह टाइफाइड से पीड़ित पाए गए थे.
अभिजीत दीपके की अचानक बिगड़ी तबीयत से उनके समर्थकों में चिंता का माहौल है. डॉक्टरों की शुरुआती जांच और रिपोर्ट आने के बाद ही उनकी स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आ सकेगी.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
