खबर पढ़ते समय मुंह में घुसी मक्खी को निगल गई एंकर, खुद ही उन्होंने शेयर किया वीडियो

Farah Nasser (1)

Photo: Twitter@FarahNasser

The Hindi Post

हाल ही में कनाडा की एक न्यूज एंकर के साथ एक अजीब वाकया घटित हुआ। आप भी जब यह वाकया जानेंगे तो हंस पड़ेंगे।

दरअसल, टीवी एंकर फराह नासर, पाकिस्तान में बाढ़ की खबर पढ़ रही थी। इस दौरान उनके मुंह में मक्खी घुस गई। पहले तो वो सकपका गई। पर उन्होंने अपने को तुरंत संभाला। उन्होंने मक्खी को निगल लिया और न्यूज पढ़ना जारी रखा।

जब यह सब हुआ तब न्यूज शो लाइव था। लाखों दर्शकों ने इस लाइव न्यूज कवरेज को देखा होगा और सभी स्तब्ध रह गए होंगे या उनको हंसी आ गई होगी।

इस घटना का वीडियो खुद फराह ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “इसलिए शेयर कर रही हूं क्योंकि इन दिनों हम सभी को हंसने की जरूरत है।”

इस वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है और यह वायरल हो रहा है।

फराह, कनाडा के ग्लोबल टाइम्स में काम करती है। वो एक पत्रकार और न्यूज एंकर है।

यहां देखे वीडियो –

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

The Hindi Post
error: Content is protected !!