टीवी एक्टर पवन का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 25 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Actor Pawan (1)
The Hindi Post

मुंबई | तमिल और हिंदी टीवी शोज में काम कर चुके एक्टर पवन का शुक्रवार को उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर ने 25 साल की उम्र में शुक्रवार सुबह 5 बजे आखिरी सांस ली. उनके पार्थिव शरीर को कर्नाटक के मांड्या जिले में उनके पैतृक स्थान ले जाया जाएगा. यहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

25 वर्षीय दिवंगत अभिनेता पवन, नागराजू और सरस्वती के बेटे हैं.

पवन की निधन की खबर स्पंदना राघवेंद्र के निधन के कुछ दिनों बाद आई है. स्पंदना की 8 अगस्त को कार्डियक अरेस्ट के चलते मौत हो गई थी.

कन्नड़ अभिनेता-गायक विजय राघवेंद्र की पत्नी स्पंदना का सोमवार को कार्डियक अरेस्ट से बैंकॉक में निधन हो गया था. वह छुट्टियां मनाने बैंकॉक गई हुई थी.

विजय ने कन्नड़ फिल्म उद्योग में बड़े पैमाने पर काम किया है और वह एक फिल्मी परिवार से हैं. वह दिवंगत कन्नड़ सुपरस्टार पुनीथ राजकुमार के चचेरे भाई हैं. पुनीथ राजकुमार का अक्टूबर 2021 में कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया था.

बेंगलुरु की रहने वाली स्पंदना, सहायक पुलिस आयुक्त बी.के. शिवराम की बेटी थी. उन्होंने 2007 में विजय राघवेंद्र से शादी की थी.

स्पंदना ने कथित तौर पर सीने में दर्द की शिकायत की थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था. सोमवार को स्पंदना का निधन हो गया था. पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उन्हें लो बल्ड प्रेशर था. स्पंदना के परिवार में विजय और उनका बेटा शौर्य हैं.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!