ऊपर की बर्थ पर बैठे यात्री को खींचकर नीचे पटका, फिर उस पर जानवरों की तरह टूट पड़े 2 TTE, रेलवे ने किया सस्पेंड

Bihar Pawan Express me maarpeet (1)
The Hindi Post

बिहार से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह वीडियो बिहार के मुजफ्फरपुर का बताया जा रहा है.

इस वीडियो में दो TTE एक यात्री को बेहरमी से पीटते हुए नजर आ रहे है. मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, यात्री के पास टिकट नहीं था. जब TTE टिकट चेक करने पहुंचे तो यात्री और उनके बीच कहासुनी हो गई. इसके बाद TTE ने यात्री को नीचे उतारने की कोशिश की. जब वो नहीं उतरा तो पैर पकड़कर सीट से नीचे पटक दिया.

यात्री के नीचे गिरते ही, दोनों TTE यात्री पर टूट पड़ते है. वीडियो में देखने से ऐसा लग रहा है कि यात्री बेहोश हो गया है.

इस दौरान, अन्य यात्री यह सब नजारा देखते रहते है. कुछ लोग इस मारपीट का वीडियो रिकॉर्ड कर लेते है और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर देते है. इसके बाद, वीडियो वायरल हो जाता है. इस मारपीट को लेकर, यात्रियों में दोनों TTE के खिलाफ बहुत गुस्सा है.

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, यह घटना पवन एक्सप्रेस में हुई. यह ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से जयनगर जा रही थी. वीडियो सामने आने के बाद, रेलवे ने टीटीई को सस्पेंड कर दिया है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!