डोनाल्ड ट्रंप के करीबी की गोली मारकर हत्या, सामने आया वीडियो

Donald Trump IANS 4 (1)

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो | आईएएनएस)

The Hindi Post

वाशिंगटन | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक और राइट विंग एक्टिविस्ट चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. 31 वर्षीय किर्क बुधवार (अमेरिकी समय) को यूटा वैली विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे. इसी दौरान अचानक गोलियां चलने लगीं. इससे वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई. किर्क को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखा जा सकता है कि किर्क गोलीबारी से ठीक पहले लोगों के सवालों के जवाब दे रहे थे.

विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया कि हमलावर ने लगभग 180 मीटर दूर एक इमारत से गोली चलाई थी.

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल (मीडिया प्लेटफार्म) पर अपने करीबी दोस्त चार्ली किर्क के निधन पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा, “चार्ली की मौत की जानकारी देते हुए ट्रंप ने लिखा, ‘ग्रेट, और सही मायने में लेजेंडरी, चार्ली कर्क अब इस दुनिया में नहीं रहे. अमेरिका के युवाओं को उनसे बेहतर कोई समझ नहीं पाया और न ही किसी के पास वैसा दिल था जैसा चार्ली के पास था. उन्हें हर कोई प्यार और सम्मान करता था, खासकर मैं. अब वो हमारे बीच नहीं हैं. मेलानिया और मैं उनकी प्यारी पत्नी एरिका और पूरे परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं. चार्ली, वी लव यू !”

चार्ली किर्क ने 2012 में 18 साल की उम्र में टर्निंग पॉइंट यूएसए (टीपीयूएसए) की स्थापना की थी जो अमेरिका का प्रमुख कंजर्वेटिव छात्र संगठन है. इस संगठन ने 800 से अधिक कॉलेजों में अपनी शाखाएं बनाईं है. इसने युवा कंजर्वेटिव वोटरों को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

किर्क ट्रंप के करीबी दोस्त और राजनीतिक सहयोगी थे. इस साल की शुरुआत में उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप जूनियर के साथ डेनमार्क के क्षेत्र पर अमेरिकी कब्जे के लिए समर्थन जुटाने हेतु ग्रीनलैंड की यात्रा की थी.

फिलहाल, किर्क की हत्या के मामले में जांच जारी है.

 

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!