किस पर बुरी तरह भड़क गए ट्रंप, ‘पागल’ शब्द का भी किया इस्तेमाल

TRUMP

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फाइल फोटो / (क्रेडिट : आईएएनएस)

The Hindi Post

किस पर बुरी तरह भड़क गए ट्रंप, ‘पागल’ शब्द का भी किया इस्तेमाल

 

वाशिंगटन | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर उत्तर अटलांटिक संधि संगठन यानि नाटो देशों पर बिफर पड़े है। उन्होंने सीधे-सीधे धमकी देते हुए कहा कि इस समय को कभी ‘भूलिएगा मत.’

राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ईरान के लिए विवादित शब्दों का प्रयोग किया. उन्होंने कहा, “नाटो देशों ने ईरान जैसे पागल देश के खिलाफ कोई मदद नहीं की. अमेरिका को नाटो से किसी चीज की आवश्यकता नहीं है, लेकिन ये समय कभी भूलिएगा मत!”

बीते शुक्रवार (20 मार्च) को भी ट्रंप ने ईरान-इजरायल तनाव के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने में मदद न करने पर नाराजगी जताई थी. उन्होंने नाटो को “कागजी शेर” और सदस्य देशों को “कायर” बताते हुए कहा था कि बिना अमेरिका के यह गठबंधन कुछ नहीं है. ट्रंप ने कहा कि नाटो देश केवल तेल की कीमतों पर शिकायत करते हैं लेकिन मदद के लिए आगे नहीं आते.

उन्होंने आरोप लगाया कि नाटो सदस्य देश परमाणु शक्ति संपन्न ईरान को रोकने की लड़ाई में शामिल नहीं होना चाहते, जबकि वे (नाटो देश) केवल तेल की बढ़ती कीमतों की शिकायत करते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि सदस्य देश स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने में मदद करने को तैयार नहीं हैं जो कि एक सामान्य सैन्य अभ्यास है.

ट्रंप का आरोप रहा है कि सहयोगी देश होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित करने में मदद नहीं कर रहे हैं, जो तेल की ऊंची कीमतों का कारण है, जबकि यह एक आसान सैन्य कार्य है. उन्होंने कहा कि ईरान के खिलाफ जंग सैन्य रूप से जीती जा चुकी है और अमेरिका को अब किसी देश की जरूरत नहीं है. तब भी उन्होंने कहा था कि नाटो के इन सहयोगियों को हम याद रखेंगे, जो इस मुश्किल समय में साथ नहीं खड़े हुए.

 

नाटो पर बिफरे ट्रंप, बोले- ‘मदद नहीं की, ये समय कभी भूलना मत’ (IANS)

‘मदद नहीं की, ये समय कभी भूलना मत’, ईरान के खिलाफ मदद नहीं मिलने से किस पर बिफरे ट्रंप ?


The Hindi Post
error: Content is protected !!