गजब हैं डोनाल्ड ट्रंप ! खुद को इस देश का कार्यवाहक राष्ट्रपति घोषित किया…..

Donald Trump 22 IANS Jan 07 (1) (1)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

गजब हैं डोनाल्ड ट्रंप ! खुद को इस देश का कार्यवाहक राष्ट्रपति घोषित किया…..

 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है. इसके साथ उन्होंने एक फोटो भी शेयर किया है. इसमें उन्होंने खुद को वेनेजुएला का ‘कार्यवाहक राष्ट्रपति’ बताया है. यह तस्वीर विकिपीडिया पेज का एडिटेड स्क्रीनशॉट लगती है. साथ ही उन्होंने खुद को अमेरिका के 45वें और 47वें राष्ट्रपति के रूप में भी पेश किया है.

ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “हम वेनेजुएला के नेतृत्व के साथ बहुत अच्छे तालमेल के साथ काम कर रहे हैं और अब देखना होगा कि आगे सब कुछ किस दिशा में जाता है.”

ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने यह एडिटेड फोटो शेयर किया है / (फोटो क्रेडिट : आईएएनएस)

दरअसल, उनसे राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को सत्ता से हटाने और वेनेजुएला की नई सरकार के साथ अमेरिका के रिश्तों को लेकर सवाल पूछा गया था. इस सवाल में जवाब में उन्होंने अच्छा तालमेल होने की बात कही.

ट्रंप ने खुलासा किया कि वेनेजुएला ने अमेरिका से एक बड़ी तेल खेप स्वीकार करने का अनुरोध किया था. उन्होंने कहा, “उन्होंने हमसे पूछा कि क्या हम 5 करोड़ बैरल तेल ले सकते हैं? और मैंने कहा—हां, ले सकते हैं.” ट्रंप ने आगे कहा, “इसकी कीमत लगभग 4 अरब से 4.2 अरब डॉलर है और यह खेप इस वक्त अमेरिका की ओर रवाना हो चुकी है.”

 

Hindi Post Dot In

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!