सिडनी में हुए आतंकी हमले पर राष्ट्रपति ट्रंप का फूटा गुस्सा, कह डाली यह बात

Donald Trump 224 (1)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फाइल फोटो (आईएएनएस)

The Hindi Post

सिडनी में हुए आतंकी हमले पर राष्ट्रपति ट्रंप का फूटा गुस्सा, कह डाली यह बात…..

 

नई दिल्ली | ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में यहूदियों पर 14 दिसंबर (रविवार) को हुए आतंकी हमले की अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कड़ी निंदा की है. इसके साथ ही उन्होंने दुनिया के तमाम देशों को कट्टर इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने की अपील की है.

बता दें, सिडनी के बोंडी बीच पर हनुक्का इवेंट में हुई मास शूटिंग में 15 लोग मारे गए है. राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस में हनुक्का रिसेप्शन के दौरान कहा, “सभी देशों को कट्टर इस्लामिक आतंकवाद की बुरी ताकतों के खिलाफ एक साथ खड़ा होना चाहिए.” उन्होंने कहा कि हम ऐसा ही कर रहे हैं.

बता दें, बोंडी बीच हमले का आतंकी पाकिस्तानी बताया जा रहा था. खुलासा हुआ है कि इस हमले को अंजाम देने से पहले दोनों आतंकी पिछले महीने फिलीपींस गए थे. फिलीपींस के अधिकारियों का दावा है कि ये आतंकी भारतीय पासपोर्ट पर फिलीपींस आए थे. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया की जांच टीम फिलहाल इसकी जांच कर रही है कि दोनों फिलीपींस किस वजह से गए थे.

दूसरी ओर, भारत की तेलंगाना पुलिस ने पुष्टि की है कि साजिद अकरम (50) असल में हैदराबाद का रहने वाला था और उसके पास भारतीय पासपोर्ट था. उन्होंने कहा कि उसने यूरोपियन मूल की एक महिला से शादी की और 1998 में नौकरी की तलाश में ऑस्ट्रेलिया चला गया था. वह भारत में अपने परिवार से बहुत कम संपर्क में था.

तेलंगाना स्टेट पुलिस चीफ, बी. शिवधर रेड्डी ने एक बयान में कहा, “परिवार वालों को उसकी कट्टर सोच या गतिविधियों के बारे में और न ही उन हालात के बारे में कोई जानकारी है जिनकी वजह से वह कट्टरपंथी बना.”

ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने साजिद अकरम को मार गिराया था जबकि उसका 24 साल का बेटा नवीद अकरम घायल हो गया और अभी भी हॉस्पिटल में है. साजिद के सभी कनेक्शन को ट्रैक कर रही इंटेलिजेंस एजेंसियों को पता चला कि वह हैदराबाद के टोली चौक में अल हसनाथ कॉलोनी का रहने वाला था.

फिलहाल इस बात का कोई संकेत नहीं है कि साजिद भारत में कट्टरपंथी बना था. अधिकारियों का कहना है कि यह पूरी तरह से विचारधारा से प्रेरित हमला था जिसमें 15 लोगों की जान चली गई. जांच में विसम हद्दाद नाम के एक कुख्यात मौलवी का पता चला है जो इस्लामिक स्टेट से जुड़ा है. हद्दाद इस्लामिक स्टेट की कट्टरपंथी विचारधारा का प्रचार करता है. ऑस्ट्रेलियाई एजेंसियां अभी तक उसके खिलाफ कार्रवाई करने में नाकाम रही है.

By IANS

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!