विधानसभा बना अखाड़ा, सदन में महिला विधायकों ने कोहनी मारी, जमकर खींचे बाल, LIVE टेलीकास्ट का वीडियो आया सामने….

MAXICO (1)

फोटो क्रेडिट : सोशल मीडिया

The Hindi Post

विधानसभा बना अखाड़ा, सदन में महिला विधायकों ने कोहनी मारी, जमकर खींचे बाल, LIVE टेलीकास्ट का वीडियो आया सामने….

 

संसद और विधानसभाओं में पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस होना आम बात है लेकिन मेक्सिको सिटी की विधानसभा से सामने आया एक वीडियो हैरान करने वाला है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सदन की कार्यवाही के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि महिला विधायक आपस में धक्का-मुक्की और मारपीट करने लगी. पूरा घटनाक्रम विधानसभा केकैमरों में रिकॉर्ड हो गया और अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना 15 दिसंबर को मेक्सिको सिटी की विधानसभा में हुई. बताया जा रहा है कि विपक्षी दक्षिणपंथी नेशनल एक्शन पार्टी (PAN) की एक महिला विधायक ने सदन में नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए विधानसभा के मुख्य पोडियम तक पहुंचने की कोशिश की. उनका आरोप था कि सत्तारूढ़ वामपंथी मोरेना पार्टी, जिसके पास विधानसभा में बहुमत है, ने सदन के नियमों का उल्लंघन किया है.

इस मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी बहस होती है जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की और मारपीट में बदल जाती है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में कम से कम पांच महिला विधायक आपस में उलझती नजर आ रही हैं. वीडियो में वे एक-दूसरे को कोहनी मारते, थप्पड़ मारते और बाल खींचते हुए दिखाई दे रही हैं. कुछ विधानसभा सदस्य बीच-बचाव कर महिला विधायकों को अलग करने की कोशिश करते नजर आते हैं. वही कई अन्य सदस्य मोबाइल फोन निकालकर घटना की रिकॉर्डिंग करते दिखाई देते है.

घटना के बाद विपक्षी दलों के विधायकों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि वे शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराने के लिए पोडियम तक पहुंचे थे. विपक्ष का आरोप है कि सत्तारूढ़ दल के सदस्यों ने उनके साथ मारपीट की और पोडियम पर दोबारा नियंत्रण हासिल करने की कोशिश की.

इस घटना के वीडियो सामने आने के बाद मेक्सिको की राजनीति में हलचल मच गई है. विधानसभा के भीतर हुई इस अभूतपूर्व हाथापाई ने लोकतांत्रिक मर्यादाओं और सदन की गरिमा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!