“भारत एक महान देश, मेरे अच्छे दोस्त…”, बोले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फिर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शरीफ से पूछा ऐसा सवाल कि दुनिया भर के नेता मुस्कुराने लगे…

Donald Trump At Egypt Conference (1) (1)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिस्र के गाजा शांति शिखर सम्मेलन में भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की. इस दौरान वहां कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष मौजूद थे. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ, डोनाल्ड ट्रंप के ठीक पीछे खड़े थे.

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि भारत एक महान देश है और वहां मेरा एक बहुत अच्छा दोस्त (प्रधानमंत्री मोदी) है. उन्होंने (प्रधानमंत्री मोदी) बहुत अच्छा काम किया है. मुझे लगता है कि भारत और पाकिस्तान एक साथ बहुत अच्छे से रहेंगे.

इसके बाद प्रेजिडेंट ट्रंप ने शाहबाज शरीफ से पूछा – “है ना?”. इस पर पीएम शरीफ ने सिर हिलाकर हां में जवाब दिया. इस पर कार्यक्रम में मौजूद नेता हंसने और मुस्कुराने लगे. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

दरअसल, राष्ट्रपति ट्रंप के इस सवाल से पाकिस्तानी प्रधानमंत्री झेंप गए थे.

बता दे कि प्रेजिडेंट ट्रंप का दावा है कि उन्होंने मई में भारत-पाक सैन्य संघर्ष के दौरान युद्धविराम करवाया था लेकिन भारत ने हर बार इस दावे को खारिज किया है.

भारत का कहना है कि यह युद्धविराम द्विपक्षीय बातचीत से हुआ था न कि किसी बाहरी हस्तक्षेप से.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिस्र के शर्म अल-शेख में आयोजित गाजा शांति शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किया गया था लेकिन उन्होंने इस आयोजन में हिस्सा नहीं लिया. भारत का प्रतिनिधित्व विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह कर रहे है.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!