आईपीएस अधिकारी सुसाइड केस : एक और पुलिस अधिकारी ने की आत्महत्या, दिवंगत पूरन कुमार पर लगाए गंभीर आरोप
पुलिस अधिकारी संदीप लाठर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की (संदीप लाठर की फाइल फोटो/आईएएनएस)
आईपीएस अधिकारी सुसाइड केस : एक और पुलिस अधिकारी ने की आत्महत्या, दिवंगत पूरन कुमार पर लगाए गंभीर आरोप
रोहतक | हरियाणा आईपीएस अधिकारी सुसाइड मामले में एक नया मोड़ आ गया है. असल में, एक और पुलिस अधिकारी की आत्महत्या का मामला सामने आया है और उन्होंने सुसाइड नोट में कथित तौर पर दिवंगत आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
मृतक की पहचान असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) संदीप लाठर के रूप में हुई है जो वर्तमान में रोहतक के साइबर सेल में तैनात थे. संदीप ने खुद को सर्विस रिवॉल्वर से गोली मार ली जिसके बाद उनकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया. पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है.
संदीप लाठर ने अपने सुसाइड नोट और एक वीडियो मैसेज में आईपीएस वाई. पूरन कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा है कि पूरन कुमार एक भ्रष्ट अधिकारी थे जिनके खिलाफ कई ठोस सबूत मौजूद हैं. संदीप ने दावा किया कि पूरन कुमार के स्टाफ के खिलाफ चल रही वसूली की जांच के दौरान उन्हें (पूरन कुमार) गिरफ्तारी का डर सता रहा था.
सुसाइड नोट में आगे लिखा है, “मैं इस दबाव को और सहन नहीं कर पाया. पूरन साहब ने मुझे फंसाने की साजिश रची थी.”
BREAKING NEWS 🚨 📢
Haryana ASI Sandeep Lathar commits suicide and claims that IPS officer Y Puran Kumar was using his caste for alleged corruption activities.
He was investigating suicide case of Puran Kumar. pic.twitter.com/krlffBv2Gj
— News Arena India (@NewsArenaIndia) October 14, 2025
वीडियो मैसेज में भी संदीप ने अपनी बात दोहराई है जो जांच एजेंसियों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है.
यह घटना आईपीएस वाई. पूरन कुमार केस में एक नया मोड़ ला रही है. पूरन कुमार पर वसूली, भ्रष्टाचार और अन्य आपराधिक गतिविधियों के आरोप हैं. 11 अक्टूबर को रोहतक में विशेष जांच टीम (एसआईटी) पहुंची थी जो इस मामले की तहकीकात कर रही है.
सूत्रों के अनुसार, संदीप जांच के दौरान महत्वपूर्ण बयान देने वाले थे लेकिन उनकी अचानक मौत ने पूरे केस को और जटिल बना दिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. यह मामला आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार से जुड़े वसूली कांड से गहराई से संबंधित नजर आ रहा है.
By IANS
