दुनिया के सबसे ऊंचे रेल ब्रिज पर दौड़ी ट्रेन, VIDEO आया सामने
Photo Credit: Ministry Of Railways
भारतीय रेलवे ने गुरुवार को उस समय इतिहास रच दिया जब दुनिया के सबसे ऊंचे रेल ब्रिज पर ट्रेन दौड़ी.
दरअसल, गुरुवार को चेनाब ब्रिज पर 10 डिब्बों की मेमू चली. यह ट्रेन 40 किमी/घंटे की रफ्तार से संग्लदान (रामबन जिला) से होकर रियासी (जम्मू) पहुंची.
इस दौरान लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाकर उत्साह दिखाया.
बता दे कि उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना के तहत बनाए गए इस ब्रिज की ऊंचाई 359 मीटर है.
संतूर, फेरन, क़हवा, शिकारा और चिनाब ब्रिज़ : जम्मू कश्मीर की पहचान।
रियासी-संगलदान सेक्शन के चिनाब ब्रिज पर मेमू ट्रेन का सफल परिक्षण हुआ। @PIB_India @PMOIndia @RailwayNorthern pic.twitter.com/hcGWK5x416— Ministry of Railways (@RailMinIndia) June 21, 2024
संगलदान से रियासी के बीच 46 किमी की दूरी है. जल्द ही इस रूट पर सफर शुरू हो सकता है. इस ट्रेन के सफल ट्रायल के साथ कश्मीर से कन्याकुमारी तक ट्रेन में सफर करने का सपना जल्द ही पूरा हो सकता है.
Hindi Post Web Desk
