ट्रेन दौड़ रही थी और सो रही थी ड्राइवर……., जोर के झटके से जमीन पर गिरे यात्री, फिर…
एआई तस्वीर / (फोटो क्रेडिट : ChatGPT)
ट्रेन दौड़ रही थी और सो रही थी ड्राइवर……., जोर के झटके से जमीन पर गिरे यात्री, फिर…
अमेरिका से हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां एक महिला जो कि ट्रेन ड्राइवर है सो गई. वह इस दौरान ट्रेन ऑपरेट (चला) रही थी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस घटना के समय ट्रेन 50 मील प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी और इसमें बड़ी संख्या में यात्री थे.
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रेन ड्राइवर के कंट्रोल रूम में सो जाने से यात्री घबरा गए और चीखने-चिल्लाने लगे. इस घटना में यात्री बुरी तरह डर गए और जमीन पर गिर पड़े. वे मदद की गुहार लगाने लगे.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सो रही महिला ड्राइवर को जब चलती ट्रेन में झटका लगा तो वह जाग गई. 14 साल के एक यात्री ने कहा कि ट्रेन ऑपरेटर का घटना के बाद व्यवहार बड़ा अजीब था. कई यात्रियों ने इस घटना के चौंकाने वाले फुटेज अपने फोन में रिकॉर्ड किए. इनमें से एक फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
NEW: California light-rail train driver with huge false eyelashes falls asleep at the controls
The woman allegedly fell asleep while piloting a crowded train through the Sunset Tunnel
Surveillance footage showed her head tipping back, eyes drooping, and struggling to stay awake… pic.twitter.com/3jRdtNn8Om
— Unlimited L’s (@unlimited_ls) November 11, 2025
अमेरिकी समाचार चैनल KRON4 की रिपोर्ट के मुताबिक, ड्राइवर कथित तौर पर सैन फ्रांसिस्को की आधिकारिक सार्वजनिक परिवहन एजेंसी मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी (एमटीए) के लिए काम करती है. वह एक वीडियो में शीशे के बाहर से अपनी सीट पर झुकी हुई दिखाई दे रही थी जबकि ट्रेन एक तीव्र मोड़ से गुजर रही थी.
जब झटका लगा तो महिला ड्राइवर की नींद खुल गई. उसने तुरंत ट्रेन पर नियंत्रण हासिल किया और उसे रोक दिया. इसके बाद उसने कहा, “मुझे खेद है, आराम करो, हम दुर्घटनाग्रस्त नहीं हुए हैं.”
इसके बाद ड्राइवर ने यात्रियों से कहा कि ट्रेन के ब्रेक्स सही से काम नहीं कर रहे थे. इसके बाद जैसे ही ट्रेन रुकी और दरवाजे खुले, घबराए हुए यात्री कूदकर बाहर निकले.
सैन फ्रांसिस्को क्रॉनिकल के अनुसार, एक महिला को इस दौरान मस्तिष्काघात हुआ. इसके अलावा, एमटीए ने बाद में पुष्टि की कि यह घटना ऑपरेटर की थकान के कारण हुई एक गलती थी.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
