अंडे और ब्रेड की डिलीवरी देने आया था डिलीवरी बॉय, किया लड़की से रेप का प्रयास, FIR दर्ज

FIR
The Hindi Post

ग्रेटर नोएडा | ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र की एक सोसाइटी में डिलीवरी देने पहुंचे डिलीवरी बॉय ने युवती से मारपीट और रेप का प्रयास किया. युवती के विरोध करने पर आरोपी मौके से फरार हो गया जिसके बाद पीड़िता ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है.

दरअसल, इकोविलेज हाउसिंग सोसाइटी में रहने वाले एक शख्स से नोएडा के सेक्टर-20 में रहने वाली 19 वर्षीय युवती मिलने के लिए आई थी. यह शख्स युवती का मंगेतर है. युवक घर से कहीं बाहर गया हुआ था. इसी बीच ब्लिंकिट कंपनी का डिलीवरी बॉय सुमित शर्मा वहां पर आया.

पीड़िता का आरोप है कि उसने उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास किया. जब पीड़िता ने विरोध किया तो उसने मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. सेंट्रल नोएडा के एडिशनल डीसीपी हरदेश कटारिया ने बताया कि बिसरख थाना क्षेत्र की इकोविलेज वन सोसाइटी में युवती से छेड़छाड़ की शिकायत प्राप्त हुई है.

शिकायत में युवती ने बताया कि सुबह घर पर अंडा और ब्रेड की डिलीवरी करने के लिए डिलीवरी बॉय आया था. मुझे अकेला पाकर पहले उसने मारपीट की और फिर रेप का प्रयास किया. मैंने शोर मचा दिया, जिसके बाद आसपास के लोगों को आता देख डिलीवरी बॉय मौके से फरार हो गया.

युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार डिलीवरी बॉय की तलाश शुरू कर दी है.

आईएएनएस

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!