श्रीनगर: मुठभेड़ में सेना ने 2 आंतकवादियों को किया ढेर

Army IANS 22

रिप्रेजेन्टेटिव इमेज (फोटो/आईएएनएस)

The Hindi Post

श्रीनगर | जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर जिले के रामबाग में सोमवार को सुरक्षाबलों और आंतकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें 2 आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ तब शुरू हुई जब सेना ने इलाके की घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया। जैसे ही सुरक्षा बल उस स्थान पर पहुंचे, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे, आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी करनी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

पुलिस ने कहा, “मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं, तलाशी जारी है।”

इससे पहले, इंस्पेक्टर जनरल विजय कुमार ने कहा कि लश्कर का शीर्ष तंकवादी सैफ-उल-लाह उन दो आतंकवादियों में से था, जो फंस गए थे।

उन्होंने कहा, “वह पाकिस्तानी आतंकवादी है, लश्कर से जुड़े इस आतकंवादी का नाम सैफ-उल-लाह है, जिसने 24 सितंबर को चाडूरा में एक हमले को अंजाम दिया था, जिसमें एक सहायक उप निरीक्षक शहीद हो गए थे और अगस्त में एक आतंकी हमले में भी शामिल था, जिसमें सीआरपीएफ के दो जवान शहीद हो गए थे और तीन अन्य घायल हो गए थे।”

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!