टॉलीवुड की 22 वर्षीय जूनियर कलाकार अनुराधा ने की ख़ुदकुशी, पंखे से लटका मिला शव

Dead-Body-Depositphotos_120369064_s-2019-1

प्रतीकात्मक इमेज (हिंदी पोस्ट)

The Hindi Post

हैदराबाद | टॉलीवुड की एक जूनियर कलाकार ने हैदराबाद में एक शख्स के द्वारा उनके साथ कथित तौर पर धोखाधड़ी की जिससे दुखी होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। के.अनुराधा (22) फिल्म नगर इलाके के ज्ञानी जैल सिंह नगर में अपने किराए के आवास मे पंखे से लटकी मिलीं।

उनकी मौत का पता तब चला, जब पुलिस ने उनके घर का दरवाजा तोड़ा। इमारत की पहली मंजिल पर रहने वाले लोगों ने ऊपरी मंजिल से दुर्गन्ध आने की शिकायत की थी जिसके बाद पुलिस हरकत में आई ।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर बंजारा हिल्स पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया हैं ।

विज्ञापन
विज्ञापन

माना जा रहा है कि अनुराधा ने तीन दिन पहले ही अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। कहा जाता है कि वह किरण नाम के आदमी के साथ रहती थी।

हैदराबाद के बाहरी इलाके गजुलारामरम की रहने वाली अनुराधा छह साल पहले किरण के संपर्क में आई थी। वे पिछले कुछ महीनों से साथ रह रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसके परिवार के सदस्यों ने पुलिस से शिकायत की कि किरण ने उससे शादी करने का वादा किया था, लेकिन बाद में पीछे हट गया। वह कथित तौर पर एक अन्य महिला शादी करने की योजना बना रहा था। इससे निराश होकर अनुराधा ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि वह किरण की तलाश कर रहे हैं, जिसके बारे में माना जा रहा है कि वह तीन दिन पहले घर से निकला गया था।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!