दुष्कर्म के आरोपी अफसर को एयरफोर्स को सौंपा गया, जांच जारी

Hindi Post_600x600
The Hindi Post

चेन्नई | कोयंबटूर के रेड फील्ड्स स्थित आईएएफ (इंडियन एयर फ़ोर्स) एडमिनिस्ट्रेटिव कॉलेज में अपने सहयोगी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में भारतीय वायुसेना के 29 वर्षीय फ्लाइट लेफ्टिनेंट को वायुसेना को सौंप दिया गया है।

महिला न्यायालय, कोयंबटूर के न्यायाधीश (प्रभारी) एन थिलागेश्वरी ने गुरुवार को पुलिस को मामले को भारतीय वायु सेना को सौंपने का निर्देश दिया था। आईएएफ ने तर्क दिया कि भारतीय वायु सेना अधिनियम 1950 के प्रावधानों के तहत, कोर्ट-मार्शल कार्यवाही के लिए मामला उन्हें सौंप दिया जाए।

आरोपी के वकील एन. सुंदरवदिवेलु ने तर्क दिया कि मामले की जांच केवल कोर्ट-मार्शल द्वारा की जाती है और अगर दोष साबित होता है, तो उसे दंडित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, कोयंबटूर ऑल वूमेन पुलिस, जिसने आरोपी को हिरासत में लिया था उन्होंने तर्क दिया कि उसे आगे की पूछताछ के लिए उन्हें सौंप दिया जाए। पुलिस ने आरोपी अधिकारी की दो दिन की हिरासत की मांग की थी।

आरोपी की ओर से पेश वकील ने यह भी कहा कि भारतीय वायुसेना को सिटी पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी का संज्ञान लेना चाहिए क्योंकि सिविल पुलिस द्वारा इक्ठ्ठे किए गए दस्तावेजों के बिना जांच जारी नहीं रखी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लाइट लेफ्टिनेंट को 25 सितंबर को गिरफ्तार किया गया, जब 28 वर्षीय महिला आईएएफ अधिकारी ने शिकायत की थी कि आरोपी द्वारा उनके कमरे में घुसकर उनका  यौन उत्पीड़न किया गया।

कोयंबटूर पुलिस की प्राथमिकी के अनुसार, महिला आईएएफ अधिकारी ने आरोप लगाया है कि चिकित्सा अधिकारियों सहित आईएएफ अधिकारी शिकायत वापस लेने के लिए उन पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे थे।

अदालत द्वारा फैसला सुनाए जाने के तुरंत बाद आरोपी फ्लाइट लेफ्टिनेंट को एयर फोर्स एडमिनिस्ट्रेटिव कॉलेज, रेड फील्ड्स ले जाया गया।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!