सातवें आसमान पर महुआ मोइत्रा का गुस्सा ! टीएमसी के विद्रोही सांसदो को लिया आड़े हाथ, कहा- “जिनकी पैंट पीली….. “
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की फाइल फोटो / (क्रेडिट : आईएएनएस)
सातवें आसमान पर महुआ मोइत्रा का गुस्सा ! टीएमसी के विद्रोही सांसदो को लिया आड़े हाथ, कहा- “जिनकी पैंट पीली….. ”
तृणमूल कांग्रेस (TMC) की तेज-तर्रार नेता महुआ मोइत्रा ने पार्टी के बागी सांसदों पर तीखा हमला बोला है. बीजेपी के साथ जाने का संकेत दे रहे इन सांसदों को मोइत्रा ने ‘गद्दार’ और ‘लालची’ कहा है. उन्होंने साफ शब्दों में चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें दम है तो वे तुरंत सांसद पद से इस्तीफा दें और बीजेपी के टिकट पर दोबारा चुनाव लड़कर दिखाएं.
यूसुफ पठान को महुआ की दो टूक— ‘कुछ शर्म करिए, हिम्मत दिखाइए’
महुआ मोइत्रा ने पूर्व क्रिकेटर और टीएमसी सांसद यूसुफ पठान को सीधे निशाने पर लिया. उनके दिल्ली जाने की खबरों पर सवाल उठाते हुए मोइत्रा ने सोशल मीडिया पर लिखा,
“यूसुफ पठान, आप दिल्ली इसलिए भागे जा रहे हैं क्योंकि अमित शाह ने आपको बुलाया है? कुछ हिम्मत दिखाइए. आपने भारत के लिए क्रिकेट खेला है. हमारे जिले की जनता ने आपको भारी अंतर से वोट देकर जिताया है. कुछ शर्म करिए और थोड़ी रीढ़ की हड्डी दिखाइए.”
And @iamyusufpathan you are rushing to Delhi because @AmitShah has called you? Have some courage. You played for India. Our district voted you in with a huge margin. Have some shame & some spine.
— Mahua Moitra (@MahuaMoitra) June 8, 2026
मोइत्रा ने आगे लिखा कि ये सभी सांसद टीएमसी के टिकट पर जीतकर आए हैं, एनडीए के भरोसे नहीं. उन्होंने तीखा तंज कसते हुए कहा, “जनादेश एनडीए के लिए नहीं, टीएमसी के लिए था. जितने भी लालची, स्वार्थी और गद्दार हैं, जिनकी पैंट (डर से) पीली हो चुकी है, वे सब भाजपा में शामिल हो जाएं. लेकिन कृपया पहले अपनी सीट से इस्तीफा दें और भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर दिखाएं. देखते हैं आप कितने बड़े हीरो हैं.”

टीएमसी में गहराया संकट: दिल्ली में बागी सांसदों की गुप्त बैठक
तृणमूल कांग्रेस के भीतर चल रहा अंदरूनी कलह सोमवार को उस वक्त पूरी तरह सतह पर आ गया, जब दिल्ली में पार्टी के कई बागी सांसदों ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ बंद कमरे में एक गुप्त बैठक की. यह बैठक इसलिए भी बेहद संवेदनशील मानी जा रही है क्योंकि इसी दौरान टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी आगामी मानसून सत्र को लेकर ‘इंडिया’ (INDIA) गठबंधन के नेताओं के साथ विपक्षी एकजुटता की रणनीति तैयार कर रही थीं.
यह बगावत राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय के पार्टी और संसद से इस्तीफा देने के ठीक कुछ घंटों बाद देखने को मिली. इसने पार्टी में बड़े असंतोष पर मुहर लगा दी है. राजनीतिक गलियारों में अब ममता बनर्जी की संगठन पर पकड़ को लेकर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
