नेशनल हाईवे 48 पर बड़ा हादसा, लॉरी से टकराकर ट्रैवलर के उड़े परखच्चे, एक ही परिवार के 17 लोग….

Haveri Accident

लॉरी से टकराकर ट्रैवलर कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया / (फोटो क्रेडिट : आईएएनएस)

The Hindi Post

नेशनल हाईवे 48 पर बड़ा हादसा, लॉरी से टकराकर ट्रैवलर के उड़े परखच्चे, एक ही परिवार के 17 लोग….

 

हावेरी | कर्नाटक के हावेरी में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना सामने आई. इसमें करीब 17 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 5 लोगों को गंभीर चोटें आईं. फिलहाल, सभी घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

जानकारी के अनुसार, हावेरी जिले के सावनूर तालुक के कुनिमेल्लल्ली गांव के पास नेशनल हाईवे 48 पर टक्कर हुई. यहां एक ट्रैवलर गाड़ी ने खड़ी हुई लॉरी को टक्कर मारी. यह हादसा इतना भयंकर था कि ट्रैवलर का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

टक्कर के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों और राहगीरों ने घायलों को बाहर निकाला. इसके साथ ही पुलिस को घटना की सूचना दी गई. वहीं, दुर्घटना के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति भी बन गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थिति को संभाला.

यह बताया गया है कि एक परिवार ट्रैवलर गाड़ी से बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड से सौंदत्ती येलम्मा मंदिर दर्शन के लिए निकला था. गाड़ी में परिवार के 17 लोग थे, जिनमें कुछ बच्चे भी शामिल थे.

5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और 12 लोगों को मामूली चोटें आईं. गंभीर रूप से घायल हुए लोगों रमेश गुंडप्पा (50), नारायणम्मा (65), गगनश्री (20) और लक्ष्मम्मा (45) शामिल हैं.

घायलों को हावेरी जिला अस्पताल भेजा गया. गंभीर रूप से घायलों को आगे के इलाज के लिए हुबली के केआईएमएस अस्पताल में शिफ्ट किया गया. सावनूर पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और जांच की. फिलहाल, सावनूर थाने में मामला दर्ज किया गया है और पुलिस टीम आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

IANS

कर्नाटक के हावेरी में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 17 लोग हुए घायल, 5 की हालत गंभीर


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!