दिल्ली: तीन स्कूली छात्राओं को नशा देकर किया गया रेप, दो महिलाओं सहित चार लोग गिरफ्तार

Arrest

सांकेतिक फोटो (फोटो क्रेडिट : हिंदी पोस्ट)

The Hindi Post

दिल्ली | देश की राजधानी दिल्ली से तीन नाबालिग लड़कियों का कथित तौर पर अपहरण और रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीनों लड़कियों को चंडीगढ़ में बेचे जाने की योजना भी थी। पर यह हो पाता, इससे पहले ही आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

तीनों छात्राओं को 6 अगस्त को दक्षिणी दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी क्षेत्र से अगवा कर लिया गया था। अगवा करके, लड़कियों को रोहिणी ले जाया गया था जहां कथित तौर पर उनके साथ दुष्कर्म किया गया।

पुलिस ने कहा कि उसने इस मामले में दो महिलाओं सहित कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। चारों की पहचान – बंगाली लाल शर्मा (45), संदीप (36), रुकसाना (40) और ज्योति (19) के रूप में हुई है। पांचवा आरोपी प्रकाश उर्फ संजय फरार हो गया है।

 विज्ञापन

विज्ञापन

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि 6 अगस्त को तीनों लड़कियों में से एक के पिता ने डिफेंस कॉलोनी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया कि स्कूल वैन के ड्राइवर ने बताया कि बेटी आज वैन से स्कूल नहीं गई। जांच करने पर पुलिस को पता चला कि दो अन्य लड़कियां भी गायब हैं। पुलिस ने किडनैपिंग का मामला दर्ज कर लिया और जांच को आगे बढ़ाया।

पुलिस ने कई टीमों का गठन किया और स्कूल स्टाफ, गायब हुई लड़कियों के दोस्तों और रिश्तेदारों से पूछताछ की। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी भी खंगाले गए।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, इस दौरान लड़कियों के करोल बाग में होने की जानकारी मिली। तीनों को वहां से बरामद कर लिया गया। इसके बाद हुए मेडिकल टेस्ट में रेप की पुष्टि हुई। लड़कियों ने भी पुलिस को बताया कि उनके साथ गलत काम किया गया।

पीड़ित लड़कियों ने पुलिस को बताया कि उनको रोहिणी ले जाया गया था और वही उनके साथ गलत काम हुआ। इसके बाद पुलिस ने रोहिणी में उस घर पर रेड की थी (जहां लड़कियों को रखा गया था) और वहां उन्हें बंगाली लाल शर्मा नाम का व्यक्ति मिला जिसको हिरासत में ले लिया गया था। शर्मा ने पूछताछ में बताया था कि वो लड़कियों को रुकसाना के साथ मिलकर बेचने का काम करता है। लड़कियों ने पुलिस को बताया कि बंगाली लाल शर्मा और प्रकाश उनको रोहिणी लेकर आए थे। इसके बाद उनको पीने को कुछ दिया गया जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था। पुलिस ने कहा कि, इसको पीने के बाद तीनों बेहोश हो गई थी और फिर उनका रेप किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कहा कि, जब संजय उर्फ मिंटू तीनों लड़कियों को लेकर चंडीगढ़ जा रहा था, तो वो भाग निकलने में कामयाब हो गई और ऑटो रिक्शा से दिल्ली के करोल बाग पहुंच गई।

इसके बाद, पुलिस ने मिंटू, शर्मा और दो महिलाओं – रुकसाना और ज्योति को गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 328/366A/370/376/506/120B/34 और 6 POCSO एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि तीनों लड़कियों के साथ गलत काम, दोनों महिलाओं रुकसाना और ज्योति की मौजूदगी में हुआ। दोनों महिलाओं को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!