टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स के निशाने पर थे बड़े एक्टर, सलमान के साथ अमिताभ और आमिर के घरों की रेकी की

shooters who opened fire on Tiger Shroff IANS (1) (1) (1)
The Hindi Post

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स के निशाने पर थे बड़े एक्टर, सलमान के साथ अमिताभ और आमिर के घरों की रेकी की

 

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी की घटना के सिलसिले में जारी मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. क्राइम ब्रांच से जुड़े सूत्रों ने बताया कि कथित तौर पर शूटर्स के निशाने पर बॉलीवुड के कई बड़े एक्टर थे जिनमें से कई सेलिब्रिटीज के घरों की रेकी की गई थी.

मुंबई क्राइम ब्रांच के सूत्रों के मुताबिक, फायरिंग करने वाले आरोपी करीब एक महीने पहले मुंबई आए थे और बॉलीवुड के कई बड़े सेलिब्रिटीज के घरों की रेकी की गई. अलग-अलग ऑटोरिक्शा चालक इन लोगों कोअलग-अलगग सेलिब्रिटीज जैसे अमिताभ बच्चन, आमिर खान, अक्षय कुमार और सलमान खान के घर लेकर गए थे.

सूत्रों ने बताया कि आरोपी मुंबई में घूमने के लिए जिन ऑटो रिक्शा चालकों की मदद लेते थे, उनसे बॉलीवुड सितारों के घर दिखाने के लिए कहते थे. आरोपियों ने कथित तौर पर कहा था कि वे सेलिब्रिटीज के घरों की तस्वीरें लेना चाहते हैं. इसके बाद अलग-अलग ऑटो रिक्शा चालकों ने उन्हें कई अभिनेताओं के घरों तक पहुंचाया.

सूत्रों ने यह भी बताया कि आरोपियों को ऐसे सेलिब्रिटी को निशाना बनाने का निर्देश दिया गया था जिनकी सुरक्षा व्यवस्था अपेक्षाकृत कम हो. इसी दौरान कथित तौर पर एक ऑटो रिक्शा चालक ने आरोपियों को बताया था कि अभिनेता टाइगर श्रॉफ हर रविवार को जुहू के एक फुटबॉल ग्राउंड पर फुटबॉल खेलने आते हैं. इस जानकारी के बाद आरोपी 11 अक्टूबर को उस फुटबॉल ग्राउंड पर पहुंचे लेकिन उस दिन टाइगर श्रॉफ वहां नहीं आए. इसके बाद आरोपी अगले रविवार (18 अक्टूबर) को दोबारा उसी ग्राउंड पर पहुंचे. इस बार उनके पास हथियार भी थे. इसी दौरान टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग की गई.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इसी अवधि में हरियाणा से कुछ अन्य लोग भी मुंबई आए थे. उन्होंने भी कथित तौर पर रेकी की और फिर वापस हरियाणा लौट गए. वहीं, टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद मुंबई छोड़ते समय आरोपियों ने कथित तौर पर दोनों हथियार किसी अज्ञात जगह पर फेंक दिए थे. हमलावरों ने कथित तौर पर हमले में एक विदेशी और एक देशी पिस्टल का इस्तेमाल किया था. विदेशी पिस्टल कौन-सी थी, इसकी अधिक जानकारी उन्हें भी नहीं थी.

सूत्रों के अनुसार, टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद जब ये लोग मुंबई से निकले तो इन्होंने इन दोनों हथियारों को किसी अनजानी जगह पर फेंक दिया जिसका पता मुंबई पुलिस को लगाना है.

By IANS

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स के निशाने पर थे बड़े एक्टर, सलमान के साथ अमिताभ और आमिर के घरों की रेकी की

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!