टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में आरोपी रेहान की मां का बड़ा बयान, क्या दावा किया ?

mother of rehan who is accused of firing at tiger shroff (1) (1)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में आरोपी रेहान की मां का बड़ा बयान, क्या दावा किया ?

 

सोनीपत | अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले में गिरफ्तार आरोपी रेहान की मां ने दावा किया है कि उनका बेटा पिछले 20-22 दिनों से लापता था और परिवार ने उसकी काफी तलाश की थी. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले किसी ने उनके बेटे को एक साल में 2 लाख रुपये देने का लालच दिया था.

मीडिया से बात करते हुए रेहान की मां ने बताया, ”पूछताछ के दौरान हमसे सवाल किए गए कि तुम्हारा बेटा वहां कैसे पहुंचा और क्या किसी ने उसे गुमराह किया था. मैंने कहा कि रेहान के पास न तो किराया था और न ही दूसरी जरूरी चीजों के लिए पर्याप्त पैसे थे. हमें यह भी जानकारी नहीं थी कि हमारा बेटा आखिर कहां चला गया है. रेहान पिछले 20-22 दिनों से घर से लापता था और हम लगातार उसे ढूंढ रहे थे.”

रेहान की मां ने आगे दावा करते हुए कहा, ”कुछ दिन पहले किसी ने रेहान को एक साल में 2 लाख रुपए कमाने का लालच दिया था. जब उसने मुझे यह बात बताई, तो मैंने उसको समझाने की कोशिश की थी कि लालच में पड़ना गलत है. मैंने कहा था कि हम मेहनत करके इज्जत की रोटी खाएंगे. रेहान घर पर ठीक-ठाक रह रहा था. हमें अंदाजा नहीं था कि वह इस तरह के किसी मामले में फंस सकता है.”

मां ने अपने बयान में एक बड़े गैंग का भी जिक्र किया. उन्होंने आरोप लगाया कि उसी गैंग ने रेहान को नशीली चीज खिलाई और उसका मोबाइल फोन छीन लिया. उन्होंने दावा किया कि रेहान पर फायरिंग की घटना से जुड़ा काम करने के लिए दबाव बनाया गया था. हालांकि, पुलिस उनके इन दावों की जांच कर रही है.

टाइगर श्रॉफ से जुड़ी यह घटना मुंबई के जुहू इलाके की है. पुलिस के मुताबिक, रविवार शाम अभिनेता फुटबॉल मैच खेलने के बाद अपनी कार से जा रहे थे तभी उनकी कार पर कई राउंड गोलियां चलाई गईं. इस मामले में पुलिस ने रेहान, फूल सिंह और ऋतिक कुमार को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किया. तीनों पर हत्या के प्रयास समेत गंभीर आरोप लगाए गए हैं.

मुंबई पुलिस को घटनास्थल से पांच खाली कारतूस और दो जिंदा कारतूस भी मिले थे. पुलिस के अनुसार, आरोपी रेहान की बंदूक जाम होने के बाद दो जिंदा कारतूस उससे गिर गए थे. शुरुआत में फूल सिंह को नाबालिग बताया गया था लेकिन मुंबई पुलिस ने बताया कि वह वयस्क है. पुलिस का आरोप है कि घटना के दौरान उसने पांच राउंड फायर किए थे.

 

BY IANS

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में आरोपी रेहान की मां का बयान, ‘किसी ने उसे 2 लाख देने का दिया था लालच’

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!