लखनऊ में एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खाया, तीनों की मौत

Dead Body

सांकेतिक तस्वीर

The Hindi Post

लखनऊ | लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में रहने वाले एक परिवार के तीन सदस्यों ने कथित तौर पर जहर खा लिया. इसकी जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी. तीनों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

मृतकों में सिंचाई विभाग में कनिष्ठ अभियंता शैलेंद्र कुमार, उनकी पत्नी गीता और 14 वर्षीय बेटी शामिल हैं.

पुलिस उपायुक्त, उत्तर, कासिम आब्दी ने कहा कि मृतक के घर से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है जिसमें चार लोगों के नामों का जिक्र है.

उन्होंने कहा, “हम नामित व्यक्तियों के बारे में और उनकी भूमिका का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसा प्रतीत होता है कि इसमें कोई भूमि विवाद और वित्तीय मुद्दे शामिल है.”

विज्ञापन
विज्ञापन

जहां तीनों ने आत्महत्या की थी, वहां से नमूने लेने के लिए फोरेंसिक टीमों को भी बुलाया गया है.

अधिकारी ने कहा कि मामले में कई लोगों से पूछताछ की जा रही है और परिवार के अन्य सदस्यों को भी सूचित किया जा रहा है.

पुलिस ने बताया कि उनको सुबह उनको तीनों के जहर खा लेने की जानकारी मिली थी. तुरंत की पुलिस उनके घर के लिए निकल गई. मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने तीनों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया. यहां तीनों की मौत हो गई.

पुलिस ने कहा कि घर की तलाशी ली जा रही है. इसके साथ ही पुलिस आस पड़ोस में रहने वालों से भी पूछताछ कर रही है.

सुसाइड नोट में जिनके नाम लिखे है उनकी तलाश की जा रही है.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!