अब नोएडा में मंकीपॉक्स का एक संदिग्ध मामला आया सामने
नई दिल्ली | उत्तर प्रदेश के नोएडा में मंकीपॉक्स संक्रमण का एक संदिग्ध मामला सामने आया है. 47 वर्षीय एक महिला ने मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग से संपर्क किया था जिसके बाद उनके नमूने एकत्र कर जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं. महिला को फिलहाल होम आइसोलेशन में रखा गया है.
एक अधिकारी के अनुसार, अभी जांच के नतीजे नहीं आए है इसलिए मंकीपॉक्स के संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है.
इस बीच, राजधानी दिल्ली में भी मंकीपॉक्स संक्रमण का एक संदिग्ध मामला सामने आया है.
मंकीपॉक्स से पीड़ित एक संदिग्ध व्यक्ति को लोक नायक अस्पताल में आइसोलेट किया गया है. यदि उसका टेस्ट पॉजिटिवि आता है, तो यह राजधानी में मंकीपॉक्स का दूसरा पुष्ट मामला होगा.
भारत में अब तक मंकीपॉक्स के चार मामले दर्ज किए गए हैं – तीन केरल में और एक दिल्ली में.
आईएएनएस
