भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल के रोड शो के दौरान व्यापारी की जेब से पार हुए हजारों रूपए, VIDEO

Arun Govil (1)
The Hindi Post

रामायण सीरियल में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को मेरठ से चुनावी मैदान में उतारा गया है. अरुण गोविल के उम्मीदवार बनाए जाने से यह सीट चर्चाओं में हैं.

हालांकि 22 अप्रैल को मेरठ में बीजेपी के रोड शो के बाद कई लोगों के फोन चोरी हो गए, कइयों के पैसे उड़ गए. एक शख्स ने दावा किया है कि उसने जय श्री राम कहने के लिए अपने दोनों हाथ उठाये और जेब में रखे पैसे चोरी हो गए.

22 अप्रैल को मेरठ से अरुण गोविल का रोड शो आयोजित किया गया था, जिसमें ‘राम लक्ष्मण और सीता’ (अरुण गोविल, सुनील लहरी और दीपिका चिखलिया) शामिल हुए. हालांकि ये रोड शो चोरों की वजह से चर्चाओं में आ गया है. दावा है कि एक दर्जन से अधिक लोगों के फोन चोरी हो गए और एक कारोबारी के हजारों रुपये जेब में से निकाल लिए गए.

क्या बोला पीड़ित व्यापारी?

बताया गया कि जिन लोगों के फोन चोरी हुए, उसमें मीडियाकर्मियों के साथ ही साथ बीजेपी के कार्यकर्ता भी शामिल थे. वहीं एक व्यापारी कुलभूषण का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसका कहना है कि भीड़ में जब उसने ‘जय श्री राम’ कहने के लिए दोनों हाथ हवा में उठाए तो किसी ने उसकी जेब में रखे 36 हजार रुपये निकाल लिए.


हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!