“जो लोग रोजाना मछली का सेवन करते हैं उनकी त्वचा चिकनी हो जाती है, आंखे चमकने लगती है … आपने ऐश्वर्या राय की….” बोले मंत्री जी
महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार में मंत्री – विजयकुमार गावित ने सोमवार को एक कार्यक्रम में कहा कि मछली खाने से आंखें और त्वचा खूबसूरत दिखती हैं. इसी वजह से एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की आंखें और त्वचा खूबसूरत है.
विजयकुमार गावित ने कहा, “जो लोग रोजाना मछली का सेवन करते हैं उनकी त्वचा चिकनी हो जाती है और उनकी आंखें चमकने लगती हैं. यदि कोई तुम्हें देखेगा तो वह तुम्हारी ओर आकर्षित हो जाएगा.”

मंत्री इसके आगे बोले, “क्या आपने ऐश्वर्या राय की आंखें देखी हैं? मेंगलुरु में समुद्र तट पर रहने वाली अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की आंखें इसलिए खूबसूरत और चमकीली दिखती हैं क्योंकि वो हर दिन मछली खाती हैं.”
दरअसल, विजयकुमार गावित धुले जिले के अंतुरली इलाके में आदिवासी मछुआरों को मछली पकड़ने की सामग्री बांटने गए थे. कार्यक्रम में मछुआरों को संबोधित करते हुए मंत्री गावित ने यह बातें कही.
68 वर्षीय मंत्री, जिनकी बेटी हीना गावित भाजपा की लोकसभा सदस्य हैं, ने कहा, ” मछली में एक प्रकार का तेल होता है. उसी तेल से आंखें चमकीली और त्वचा अच्छी होती है.”
बता दे कि राजकुमार गावित भारतीय जनता पार्टी के विधायक है. वह एकनाथ शिंदे सरकार में जनजातीय विकास मंत्री है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
