“यह भाजपा की चाल है, भाजपा नेता ने कहा तुम स्याही फेंक दो.. चुनाव फंस रहा है…” दारा सिंह चौहान पर स्याही फेंकने वाले ने किया सरेंडर

Dara Singh Chauhan Ink Thrown (1) (1)
The Hindi Post

यूपी की घोसी विधानसभा सीट (मऊ) पर उपचुनाव होना है. चुनावी मैदान में है भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान.

बीते दिन यानि रविवार को दारा सिंह चौहान पर एक युवक ने स्याही फेंक दी थी. स्याही फेंके जाने से अफरातरफी मच गई थी. अब स्याही फेंके जाने वाली घटना में सोमवार को एक नया मोड़ आ गया.

दरअसल, चौहान पर स्याही फेंकने वाले आरोपी युवक अभिमन्यु यादव ने कोपागंज थाने (मऊ) में सरेंडर कर दिया है. इसी के साथ अभिमन्यु ने स्याही फेंकवाने का आरोप भाजपा नेता प्रिंस यादव पर लगाया है.

अभिमन्यु का पुलिस के पास सरेंडर के लिए जाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अभिमन्यु कह रहा है कि ये सब भाजपा की चाल है. अभिमन्यु ने कहा कि भाजपा नेता प्रिंस यादव ने उनसे कहा था कि तुम स्याही फेंक दो.

अभिमन्यु ने आगे कहा, “प्रिंस यादव ने मुझसे कहा था कि तुम स्याही फेंक दो, हम तुम्हें बचा लेंगे”.

यह पूछे जाने पर कि तुम्हारे साथ और कौन था तो अभिमन्यु ने जवाब दिया, “मैं अकेले ही था.”

जब यह पूछा गया कि वीडियो किसने बनाई थी तो अभिमन्यु ने कहा, “वीडियो भी उनके लोगों ने ही बनाई होगी.”

5 सितंबर को घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं जिसका नतीजा 8 सितंबर को आएगा.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!