भारत के इस पड़ोसी देश ने नोबेल शांति पुरस्कार के लिए डोनाल्ड ट्रंप के नाम की करी सिफारिश

Donald Trump

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो | क्रेडिट: आईएएनएस)

The Hindi Post

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से यह दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध को रुकवाया था और साथ ही निराशा व्यक्त की कि उनके इन प्रयासों के बावजूद उन्हें नोबेल पुरस्कार नहीं मिला.

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “ट्रुथ सोशल” पर लिखा, “मुझे इसके लिए नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलेगा, मुझे भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रोकने के लिए नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलेगा, मुझे सर्बिया और कोसोवो के बीच युद्ध रोकने के लिए नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलेगा… और मुझे मध्य पूर्व में अब्राहम समझौते करने के लिए नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलेगा. मैं चाहे जो भी करूँ, चाहे रूस/यूक्रेन और इजराइल/ईरान – मुझे नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलेगा – लेकिन लोग जानते हैं और यही मेरे लिए मायने रखता है.”

ट्रंप की यह प्रतिक्रिया पाकिस्तान सरकार द्वारा उन्हें 2026 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए औपचारिक रूप से नामांकित किए जाने के बाद आई है. पाकिस्तान का दावा है कि ट्रंप की इस पहल ने दोनों परमाणु-सशस्त्र देशों के बीच व्यापक युद्ध को टालने में मदद की. दरअसल इससे पहले खुद पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने वाइट हाउस में न्योते के बदले वादा किया था कि उनका देश ट्रंप के नाम की सिफारिश 2026 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए करेगा.

पाकिस्तान सरकार ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक बयान जारी करते हुए कहा, “पाकिस्तान सरकार ने हाल ही में भारत-पाकिस्तान संकट के दौरान उनके निर्णायक कूटनीतिक हस्तक्षेप और महत्वपूर्ण नेतृत्व के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप के नाम की औपचारिक रूप से 2026 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए सिफारिश करने का फैसला किया है.”

 

Hindi Post Web Desk


The Hindi Post
error: Content is protected !!