इस शख्स की है चार गर्लफ्रेंड, तीन है प्रेग्नेंट… पुलिस पूछताछ में हुआ हैरान करने वाला खुलासा

Pregnant white-beautiful-love-birth-people (1)

प्रतीकात्मक फोटो

The Hindi Post

इस शख्स की है चार गर्लफ्रेंड, तीन है प्रेग्नेंट… पुलिस पूछताछ में हुआ हैरान करने वाला खुलासा

 

यूपी के गोरखपुर में पकड़े गए फर्जी IAS अधिकारी गौरव कुमार उर्फ ललित किशोर से जुड़ी जांच हर दिन नए चौंकाने वाले खुलासे कर रही है. पुलिस पूछताछ में अब यह बात सामने आई है कि वह न सिर्फ करोड़ों की ठगी और जाली सरकारी दस्तावेज तैयार करने में माहिर था बल्कि उसकी चार गर्लफ्रेंड भी थी—जिनमें से तीन इस समय गर्भवती हैं.

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि सभी लड़कियां उसे असली IAS अधिकारी ही समझती थीं और उसके प्रभावशाली व्यक्तित्व से प्रभावित होकर रिश्ते में आ गई थीं.

पुलिस ने जब गौरव के मोबाइल फोन का विश्लेषण किया तो कई चौंकाने वाली चैट, कॉल रिकॉर्ड और तस्वीरें मिलीं. बातचीत से स्पष्ट हुआ कि गौरव अपने आपको एक वरिष्ठ अधिकारी की तरह पेश करता था. वह लाल-नीली बत्ती वाली इनोवा में चलता, सुरक्षाकर्मियों जैसा काफिला साथ रखता और सरकारी निरीक्षण जैसी गतिविधियां दिखाकर अपना रोब जमाता था. AI टूल्स की मदद से वह फर्जी नियुक्ति पत्र, मंत्रालय के लेटरहेड, टेंडर मंजूरी पत्र आदि तैयार करता था.

जांच में यह भी सामने आया कि गौरव पहले से एक लड़की से लव मैरिज कर चुका था लेकिन यह बात उसकी चारअन्य गर्ल फ्रेंड्स को पता नहीं थी.

एसपी सिटी अभिनव त्यागी के अनुसार, आरोपी ने यूपी, बिहार, एमपी और झारखंड में अपना ठगी का नेटवर्क फैला रखा था और उसका वित्तीय लेन-देन भी काफी संदिग्ध पाया गया है.

उसकी गिरफ्तारी तब संभव हुई जब बिहार चुनाव के दौरान गोरखपुर जीआरपी ने 99 लाख रुपये के साथ एक संदिग्ध को पकड़ा था. पूछताछ में आरोपी ने “IAS गौरव कुमार सिंह” का नाम लिया जिससे पुलिस को पूरे मामले पर संदेह हुआ. इसके बाद सर्विलांस, फोन लोकेशन और डिजिटल ट्रेल की गहन पड़ताल की गई. इसी दौरान एक व्यापारी ने भी शिकायत दर्ज कराई कि गौरव ने 450 करोड़ के टेंडर का झांसा देकर 5 करोड़ रुपये और दो इनोवा कारें ली थी. सभी सबूत एकत्र होने के बाद पुलिस ने उसे ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!