इस पूर्व क्रिकेटर ने दाऊद इब्राहिम से अपने संबंधो को किया कबूल

Dawood IANS

दाऊद इब्राहिम (फाइल फोटो/आईएएनएस)

The Hindi Post

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेट दिग्गज जावेद मियांदाद ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ अपने संबंधों को स्वीकार करते हुए इसे एक सम्मान बताया है.

यह अप्रत्याशित खुलासा पाकिस्तान में एक साक्षात्कार के दौरान सामने आया जहां मियांदाद ने दाऊद को काफी समय से जानने की बात कबूल की. उन्होंने इंटरव्यू में बताया कि उनकी और दाऊद की दुबई में पहली मुलाकात हुई थी.

मियांदाद ने अपने और दाऊद के बीच पारिवारिक संबंधो पर बोलते हुए कहा, “यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि उनकी बेटी की शादी मेरे बेटे से हुई है.”

Javed and Dawood (1)

इसके अलावा, मियांदाद ने दाऊद की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने (दाऊद) ने मुस्लिम समाज के लिए बहुत कुछ किया है. मियांदाद ने कहा, “दाऊद ने मुस्लिम समुदाय के लिए जो कुछ किया है उसे सुनहरे शब्दों में लिखा जाएगा.”

मियांदाद के बेटे जुनैद की शादी 2005 में अंडरवर्ल्ड डॉन की बेटी माहरुख से हुई थी.

जब शादी हुई थी तब दाऊद सामने नहीं आया था. कहा जाता है कि उसने ऐसा इसलिए किया था ताकि कोई उसकी फोटो नहीं क्लिक कर पाए.

दाऊद 1993 के मुंबई बम धमाकों के मामले में वांछित है. इन बम धमाकों में लगभग 250 लोग मारे गए थे. इस आतंकी घटना ने मुंबई और देश को हिला के रख दिया था.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!