मॉस्को के कॉन्सर्ट हॉल में बंदूकधारियों ने लोगों पर की फायरिंग, कई लोगों के मारे जाने की सूचना
फोटो: सोशल मीडिया
रूस में बड़ी घटना घटी हैं. राजधानी मास्को के पास एक कॉन्सर्ट हॉल में गोलीबारी की घटना हुई हैं. इसमें कम से कम 40 लोगों की मौत की खबर हैं. वही 100 से ज्यादा लोग घायल हैं.
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ हथियारबंद लोगों ने कॉन्सर्ट हॉल जिसका नाम क्रोकस सिटी हैं में घुसकर फायरिंग कर दी.
हमलावरों ने बॉडी आर्मर पहने हुए थे और वे असॉल्ट राइफलों से लैस थे.
RT की रिपोर्ट के अनुसार, प्रसिद्ध रॉक बैंड “पिकनिक” का म्यूजिक कॉन्सर्ट शुरू होने से ठीक पहले कुछ अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी. उस समय मास्को में शाम का 8 बज रहा था.
BREAKING:
🇷🇺Terrorist attack in Moscow
Automatic rifle fire inside the Crocus City Hall (music venue) in Moscow.
At least 3 people in camouflage opened fire. There are wounded, according to the correspondent of RIA Novosti.
pic.twitter.com/GYSSEBnlSg— Megatron (@Megatron_ron) March 22, 2024
हमलावरों ने म्यूजिक कॉन्सर्ट में भाग लेने आए लोगों को अपना निशाना बनाया. इस हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. वायरल वीडियो में चारों ओर शव फैले हुए देखे जा सकते हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता हैं कि कॉन्सर्ट हॉल में आग लगी हुई हैं.
स्थानीय मीडिया के अनुसार, हमले के पैमाने और भीषण आग को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है.
रुसी सुरक्षा बल ने कार्रवाई करना शुरू कर दी हैं. साथ ही घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया जा रहा हैं.
भीषण आग को बुझाने में मदद के लिए एक हेलीकॉप्टर भी तैनात किया गया हैं.
ताजा जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने लोगों को बंधक बनाने का बिल्कुल भी प्रयास नहीं किया लेकिन उन्होंने (लोगों पर) अंधाधुंध फायरिंग कर दी.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)
