मिल्कीपुर उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की, इतने वोटों के अंतर से सपा उम्मीदवार को हराया

BJP 12 (1) (1)

सांकेतिक तवसीर (क्रेडिट: आईएएनएस)

The Hindi Post

मिल्कीपुर उपचुनाव का नतीजा घोषित हो गया है. यहां से भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान जीत गए है. उन्होंने समाजवादी पार्टी के अजित प्रसाद को हरा दिया.

आपको बता दे कि जीत का यह अंतर बहुत बड़ा है. चंद्रभानु पासवान ने अजीत प्रसाद को 61 हजार 710 वोट से हराया है.

उपचुनाव में चंद्रभानु पासवान को 1 लाख 46 हजार 397 और अजीत प्रसाद को 84 हजार 687 वोट मिले.

इससे पहले सपा से अवधेश प्रसाद साल 2012 में 39,237 वोट से जीते थे.

तीसरे नंबर पर आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी संतोष कुमाररहे. उन्हें 5 हजार 459 वोट मिले. मिल्कीपुर में भाजपा पहले राउंड से ही बढ़त बनाए हुए थी. वह आखिर तक जारी रही. एक बार भी सपा आगे नहीं निकल पाई.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!