पहले मंदिर में पूजा की फिर देवी मां के सोने के आभूषण लेकर फरार हुआ चोर, पूरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद

Thief Andhra Pradesh (1) (1)
The Hindi Post

आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या जिले स्थित बटागंगम्मा मंदिर में देवी मां के आभूषण चुरा शख्स फरार हो गया. चोरी की इस घटना के दो दिन बाद सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इसमें चोर चोरी करते हुए कैद हुआ है. वीडियो में चोर को देवी की पूजा करते हुए देखा जा सकता है.

वीडियो फुटेज में चोर भक्त का रूप धर मंदिर में प्रवेश करता दिखा. ऐसा शायद खुद पर शक न जाने की सोच के साथ उसने किया. वीडियो फुटेज में वह देवी के मंदिर में दाखिल हो पूर्जा-अर्चना करते दिखता है. फिर अगले ही पल चारों ओर नजर घुमाता है और फिर मौका पाते ही देवी की मूर्ति पर चढ़े सोने के आभूषण को एक एक कर उतारने लगता है. कुछ सेकंड में ही वह मूर्ति पर चढ़े सोने के आभूषण चुरा कर फरार होता भी देखा जा सकता है.

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, मंदिर में चोरी की यह घटना (8 अगस्त) सुबह 10 और साढ़े 10.30 के बीच की है. आमतौर पर सुबह के वक्त भक्तों की भीड़ कम होती है जिसका फायदा इस चोर ने उठाया.

जैसे ही मंदिर प्रशासन को पता चला कि देवी मां की मूर्ति से आभूषण चोरी किए गए है वैसे ही कैमरे खंगाले गए. वीडियो में चोर का चेहरा दिखा. मंदिर प्रशासन ने इस बारे में स्थानीय पुलिस को जानकारी दी. मंदिर प्रशासन में चोरी और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस मंदिर में लगे अन्य सीसीटीवी को भी खंगाल रही है जिससे पता चल सके कि क्या यह चोर इससे पहले भी मंदिर में दाखिल हआ था?

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!