पहली बार हुआ इस खेल का वर्ल्ड कप, भारतीय टीम ने की जीत हासिल

India Flag Depositphotos_782811660_XL (1) (1)
The Hindi Post

नई दिल्ली | भारतीय महिला टीम ने पहला खो-खो विश्व कप का खिताब जीत लिया है. यह जीत भारत ने पड़ोसी देश नेपाल को हराकर हासिल की है. मेजबान टीम ने रविवार को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में फाइनल मैच खेला और नेपाल को 78-40 के स्कोर से हराया.

इससे पहले शनिवार को हुए सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 66-16 से हराया था. नेपाल से हुए मुकाबले में महिलाओं ने ऑफेंस और डिफेंस दोनों में ही शानदार प्रदर्शन किया और नेपाल को एकतरफा अंदाज में धूल चटा दी.

नेपाल की महिलाओं ने युगांडा को सेमीफाइनल मुकाबले में 89-18 से हराकर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!