राजा रघुवंशी हत्या मामला : किसने किया था राजा पर पहला वार ? जानकारी आई सामने…

Raja Raghuvanshi and Sonam (1) (1)

राजा रघुवंशी और सोनम की फाइल फोटो (फोटो वाया आईएएनएस)

The Hindi Post

शिलॉन्ग | इंदौर निवासी राजा रघुवंशी की पिछले महीने हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड के पांच आरोपी है. मेघालय पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए एक ऑपरेशन चलाया था. इसका नाम “ऑपरेशन हनीमून” दिया गया था. इस बात की जानकारी खुद पुलिस ने दी है.

मेघालय पुलिस ने बताया कि मामला काफी पेचीदा था इसलिए हमने इसे एक ऑपरेशन की तरह ट्रीट किया और इसका नाम ‘ऑपरेशन हनीमून’ दिया. इस मामले के आरोपियों से पूछताछ जारी है.

पुलिस के मुताबिक, शादी के तुरंत बाद ही राजा रघुवंशी को मौत के घाट उतारने का प्लान तैयार हो गया था. यह प्लान किसी और ने नहीं बल्कि राजा की नई नवेली पत्नी सोनम ने बनाया था. इसमें राज कुशवाहा भी शामिल था. दोनों ने मिलकर साजिश रची थी.

राजा और सोनम सबसे पहले शिलॉन्ग पहुंचे थे. 21 मई को शिलॉन्ग पहुंचने के बाद दोनों अगले दिन यानि 22 मई को चेरापूंजी पहुंचे थे. यहां उन्होंने एक होमस्टे में रुकने का फैसला किया. हत्यारोपी भी उसी होमस्टे में रुके. लेकिन राजा को इस बात की भनक बिल्कुल भी नहीं थी.

मेघालय पुलिस की मानें तो, प्लान के तहत तीन आरोपियों ने राजा को पकड़ा और विक्की नाम के एक आरोपी ने इसके बाद उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. राजा को मौत के घाट उतारने के बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए. लेकिन सीसीटीवी कैमरे में यह सब कुछ कैद हो गया.

इसके बाद सोनम इंदौर पहुंची जहां उसने राज कुशवाहा से संपर्क किया. इसके बाद सोनम उत्तर प्रदेश पहुंची. सोनम ने हनीमून के दौरान की कोई भी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं की थी. ऐसा उसने इसलिए किया था ताकि किसी को कोई शक न हो. लेकिन मौका-ए-वारदात से मिली आकाश की जैकेट ने जांच की राह आसान बना दी. दरअसल, यह जैकेट सोनम ने ही आकाश को दी थी. इस पर खून के धब्बे के निशान भी मिले है. राजा पर आरोपी विशाल ने पहला वार किया था. इसके बाद अन्य आरोपियों ने हमला किया था.

पुलिस का कहना है कि गुवाहाटी पुलिस स्टेशन के पास से वो हथियार बरामद हुआ है जिसका इस्तेमाल वारदात को अंजाम देने के लिए किया था.

 

Hindi Post Web Desk/IANS


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!