तेज रफ्तार थार हुई बेकाबू, दो को कुचला, एक की मौत, चालक….

Thar Delhi (1)

हादसे में गाड़ी का आगे का एक पहिया पूरी तरह टूट गया /(फोटो क्रेडिट : सोशल मीडिया)

The Hindi Post

तेज रफ्तार थार हुई बेकाबू, दो को कुचला, एक की मौत, चालक….

 

नई दिल्ली | दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में थार गाड़ी ने कहर मचाया है. रविवार को तेज रफ्तार गाड़ी ने दो लोगों को टक्कर मारी दी. इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई. यह घटना राष्ट्रपति भवन से 2 किलोमीटर की दूरी पर तालकटोरा स्टेडियम के सामने हुई.

शुरुआती जानकारी के अनुसार, सफेद रंग की थार गाड़ी में सिर्फ ड्राइवर सवार था. गाड़ी का रजिस्ट्रेशन उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का बताया जा रहा है. मदर टेरेसा क्रिसेंट मार्ग पर 11 मूर्ति के पास थार ने दो लोगों को कुचल दिया.

जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें देखा जा सकता है कि गाड़ी के आगे का एक पहिया पूरी तरह टूट चुका है. इससे गाड़ी की रफ्तार का अंदाजा लगाया जा सकता है. दिल्ली पुलिस ने बयान जारी करते हुए घटना की पुष्टि की है.

पुलिस ने कहा कि तालकटोरा स्टेडियम के पास एक एसयूवी ने दो लोगों को कुचल दिया था. इसमें से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतक और घायल व्यक्तियों के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.

फिलहाल, चालक पुलिस की हिरासत में है और थार को भी जब्त कर लिया गया है. आरोपी ड्राइवर से पुलिस पूछताछ कर रही है.

IANS

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!