शख्स के सामने अचानक आ गया शेर, दोनों ने एक-दूसरे को देखा और फिर वो हुआ जो था कल्पना से परे…, VIDEO

Gujarat Lion (1)

वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब (सोशल मीडिया)

The Hindi Post

शख्स के सामने अचानक आ गया शेर, दोनों ने एक-दूसरे को देखा और फिर वो हुआ जो था कल्पना से परे…, VIDEO

 

गुजरात के जूनागढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में शेर और एक व्यक्ति को एक दूसरे को देखने के बाद भागते हुए देखा जा सकता है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वीडियो गुजरात के जूनागढ़ की एक सीमेंट फैक्ट्री का है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स फैक्ट्री के गेट की तरफ बढ़ रहा है. वो जैसे ही गेट से बाहर निकला उसका सामना शेर से हो गया. इस दौरान वो हुआ जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती. शेर को सामने देख शख्स अंदर की ओर दौड़ पड़ता है. दूसरी ओर शेर की प्रतिक्रिया भी हैरान कर देने वाली थी. शख्स को देख शेर जंगल की तरफ भाग निकलता है.


फैक्ट्री के पास शेर आ जाने के कारण वहां के कर्मचारी अलर्ट हो जाते हैं. वहीं वन विभाग को इस बारे में जानकारी दी जाती है. फिलहाल इस घटना से किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है और इसका वीडियो वायरल हो रहा है.

 

Hindi Post Web Desk


The Hindi Post
error: Content is protected !!