मध्य प्रदेश के उज्जैन में तनाव: बसों में आगजनी और पथराव

Ujjain Case Jan 23 (2) (1)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

उज्जैन | मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के तराना कस्बे में शुक्रवार को “नमाज” के बाद एक बार फिर तनाव फैल गया. भीड़ ने कथित तौर पर बसों में आग लगा दी, दुकानों में तोड़फोड़ की और कई जगहों पर पथराव किया. हालात को काबू में करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.

जानकारी के अनुसार, यह विवाद 22 जनवरी की रात को शुरू हुआ. दरअसल, बस को रास्ता देने को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद बात बढ़ गई. दो समुदाय आमने-सामने आ गए. इसके बाद पथराव, तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं हुई.

शुक्रवार को हालात तब और बिगड़ गए, जब उपद्रवियों ने कथित तौर पर दो बसों में आग लगा दी. इससे इलाके में दहशत फैल गई. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया.

पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने मीडिया को बताया कि इस मामले में छह लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है. उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है.

एसपी शर्मा के अनुसार, यह घटना सोहेल ठाकुर नामक युवक पर हुए हमले से जुड़ी है. सोहेल पर कुछ युवकों ने हमला किया. इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई. उसे इलाज के लिए उज्जैन रेफर किया गया है और उसकी हालत अब स्थिर है.

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सप्पन मिर्जा, इशान मिर्जा, शादाब उर्फ इडली, सलमान मिर्जा, रिजवान मिर्जा और नावेद के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इनमें से पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है.

इससे पहले तराना में वीएचपी-बजरंग दल के एक कार्यकर्ता पर हमले के बाद तनाव फैल गया था. प्रदर्शनकारियों ने बस स्टैंड पर खड़ी करीब एक दर्जन बसों में तोड़फोड़ की थी. स्थिति को संभालने के लिए पुलिस की तैनाती की गई थी.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!