दुबई एयर शो में क्रैश हुए तेजस फाइटर जेट के शहीद पायलट का आखिरी वीडियो आया सामने

nimansh syal

सोशल मीडिया से लिया गया स्क्रीनग्रैब (क्रेडिट: सोशल मीडिया)

The Hindi Post

दुबई एयर शो में क्रैश हुए तेजस फाइटर जेट के शहीद पायलट का आखिरी वीडियो आया सामने

 

दुबई एयर शो के दौरान भारतीय वायुसेना का तेजस फाइटर जेट शुक्रवार को क्रैश हो गया था. इस दुर्घटना में पायलट विंग कमांडर नमंश स्याल की मौत हो गई. हादसा अल मकतूम एयरपोर्ट पर हुआ. भारतीय वायुसेना ने दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया है.

इस हादसे से पहले का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में विंग कमांडर नमंश स्याल, भारत के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल नजर आ रहे है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह विंग कमांडर स्याल का आखिरी वीडियो है. इसके बाद वह तेजस को उड़ाने के लिए चले जाते है और विमान बाद में क्रैश हो जाता है.

भारतीय वायुसेना (IAF) ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा कि दुबई एयर शो में भारतीय वायुसेना का तेजस लड़ाकू विमान एरियल डिस्प्ले के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. पायलट को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौत हो गई. भारतीय वायुसेना ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह इस दुख की घड़ी में शोक-संतप्त परिवार के साथ खड़ा है. दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं.

बता दे कि नमांश स्याल हिमाचल के कांगड़ा के रहने वाले थे.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!