अखिलेश ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप, बड़ी साजिश का किया जिक्र, कहा-“50,000….”

Akhilesh Yadav 223 (1) (1)

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव (फोटो क्रेडिट: आईएएनएस)

The Hindi Post

अखिलेश ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप, बड़ी साजिश का किया जिक्र, कहा-“50,000….”

 

लखनऊ | समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को बड़ा बयान दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी और प्रशासन का एक वर्ग विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के माध्यम से विपक्षी वोटरों के नाम (वोटर लिस्ट से) हटाने का काम कर रहे हैं.

अखिलेश यादव ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर कड़ा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि हर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 50,000 मतों को हटाने की बड़े पैमाने पर साजिश रची जा रही है खासतौर पर उन सीटों पर जहां 2024 लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने प्रदर्शन मजबूत किया था.

उन्होंने दावा किया कि सपा के पास कई ऐसे साक्ष्य हैं जो दिखाते हैं कि कुछ प्रशासनिक अधिकारी, बीजेपी नेताओं के साथ मिलकर विपक्ष समर्थक मतदाताओं की पहचान कर उन्हें सूची से बाहर करने का प्रयास कर रहे हैं.

कन्नौज के एसडीएम की वायरल ऑडियो क्लिप का उल्लेख करते हुए अखिलेश ने कहा कि यह घटना साबित करती है कि मतदाता सूची में “हेरफेर व्यवस्थित तरीके से हो रही” और यह कोई “अलग-थलग मामला नहीं है.”

अखिलेश का आरोप है कि मतदाता सूची से नाम काटने की यह रणनीति केवल यूपी तक सीमित नहीं है. उन्होंने कहा कि बंगाल और बिहार जैसे राज्यों में भी इसी पैटर्न को देखा गया है. उन्होंने दावा किया कि बिहार में हालिया संशोधनों के दौरान आरजेडी और अन्य विपक्षी दलों के लगभग 60 लाख वोट हटा दिए गए.

सपा अध्यक्ष ने SIR अभियान के समय पर भी सवाल उठाया और कहा कि शादी-ब्याह और खेती के सीजन में यह प्रक्रिया ठीक से नहीं चल सकती. उन्होंने इसे टालने और BLO को सही प्रशिक्षण देने की मांग की.

अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से सभी राजनीतिक दलों के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी करने की भी मांग की ताकि मतदाता सूची संशोधन में पारदर्शिता बनी रहे.

उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ता पूरी तरह सतर्क हैं और “किसी भी विधानसभा क्षेत्र में वोट काटने की साजिश सफल नहीं होने देंगे.”

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!