भारतीय टीम ने वॉर्म अप मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 रन से हराया, आखिरी ओवर में झटके चार विकेट
Photo: BCCI
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के अपने पहले ऑफिशियल वॉर्म-अप मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 रनों से हरा दिया. यह मुकाबला बेहद रोमांचक था.
भारतीय टीम ने आखिरी ओवर में चार विकेट झटककर ऑस्ट्रेलिया से जीत चीन ली. आखिरी ओवर में जीत के लिए आस्ट्रेलिया को केवल 11 रन चाहिए थे. तब ऐसा लग रहा था शायद ऑस्ट्रेलिया यह मैच जीता जाएगा.
King Kohli magic on the feild warra one handed catch by Virat Kohli…… 😍👀#ViratKohli #INDvsAUS #WarmUp #T20WorldCup2022 #runout #catch #shami pic.twitter.com/lJ2j5g6Wvw
— Ps Virat Kohli Fan (@ps_viratkohli18) October 17, 2022
भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 186 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 187 रन बनाने थे पर वो बना नहीं सके. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया 180 रन ही बना पाया.
आखिरी ओवर मोहम्मद शमी ने किया. शमी ने अपने इस ओवर में तीन विकेट झटके. केएल राहुल (57) और सूर्यकुमार यादव (50) के अर्धशतकों की बदौलत भारत ने अपने 20 ओवरों में 186/7 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. ऑस्ट्रेलिया के लिए तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन ने 30 रन देकर 4 विकेट लिए.
Mohammed Shami bowled a world class 20th over. Just brilliant how accurate he was with his bowling, great signs for India ahead of the group matches.
2,2,W,W,W,W by Shami in the 20th over while defending 11 runs.#INDvsAUS #Shami pic.twitter.com/IoZcOuwOQ2
— Syed Aamir Quadri (@aamir28_) October 17, 2022
आखिरी दो ओवरों में ऑस्ट्रेलिया को 16 रन चाहिए थे. लेकिन हर्षल पटेल ने शानदार बोलिंग करते हुए 19वें ओवर में केवल पांच रन देकर कप्तान आरोन फिंच का विकेट चटका दिया. इस तरह आखिरी ओवर में जीत के लिए 11 रनों की दरकार थी. इसके अलावा विराट कोहली ने डायरेक्ट हिट मारकर टिम डेविड को रन आउट कर दिया.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
