वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा हुई, कोहली और रोहित शामिल नहीं

Hardik Pandya IANS (1)

हार्दिक पंड्या (फाइल फोटो | आईएएनएस)

The Hindi Post

बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी है.

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम टेस्ट और वनडे के अलावा टी20 सीरीज भी खेलीगी. पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. 15 सदस्यीय टीम की कप्तानी हार्दिक पंड्या के हाथों में रहेगी.

इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली नहीं खेलेंगे. वही सूर्यकुमार यादव को उप-कप्तान बनाया गया है.

टी20 सीरीज के लिए भारत की टी20 टीम: ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (उप-कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (कप्तान), अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, आवेश खान, मुकेश कुमार.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!