T20 World Cup: पाकिस्तान के बायकॉट के बाद भी कोलंबो जाएगी टीम इंडिया, क्या है वजह…?

India Pakistan Match

फाइल फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

T20 World Cup: पाकिस्तान के बायकॉट के बाद भी कोलंबो जाएगी टीम इंडिया, क्या है वजह…?

 

पाकिस्तान सरकार के फैसले के बावजूद कि उनकी टीम 15 फरवरी को भारत के खिलाफ नहीं खेलेगी, भारतीय क्रिकेट टीम को तय कार्यक्रम के अनुसार कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम पहुंचना होगा. आईसीसी (ICC) के नियमों के मुताबिक, अगर पाकिस्तान मैच का बहिष्कार करता है और भारत को वॉकओवर के जरिए पूरे 2 पॉइंट्स चाहिए तो भारतीय टीम को टॉस के समय मैदान पर मौजूद रहना अनिवार्य है. यदि भारतीय टीम भी वहां नहीं पहुंचती है तो नियमों के तहत दोनों टीमों के बीच 1-1 पॉइंट बांट दिया जाएगा जिससे भारत को नुकसान हो सकता है.

एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय टीम सभी जरूरी आईसीसी प्रोटोकॉल का पालन करेगी. टीम इंडिया तय शेड्यूल के हिसाब से श्रीलंका जाएगी, वहां अभ्यास सत्र में भाग लेगी और मैच से पहले होने वाली आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेगी. मैच के दिन भारतीय खिलाड़ी मैदान पर पहुंचेंगे और मैच रेफरी द्वारा आधिकारिक तौर पर मैच रद्द घोषित किए जाने का इंतजार करेंगे.

दूसरी ओर, पाकिस्तान के इस अचानक लिए गए फैसले से उस पर कड़ी कार्रवाई का खतरा मंडरा रहा है. चूंकि पाकिस्तान सरकार ने इस बहिष्कार का कोई स्पष्ट कारण नहीं दिया है, इसलिए आईसीसी इसे खेल में अनुचित राजनीतिक हस्तक्षेप मान सकती है. आईसीसी ने अपने आधिकारिक बयान में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को चेतावनी देते हुए इस फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा है अन्यथा पीसीबी को भारी जुर्माना या प्रतिबंध जैसी कड़ी सजा भुगतनी पड़ सकती है

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!