स्वाति मालीवाल का सनसनीखेज खुलासा – “पापा ने किया मेरा यौन शोषण, मुझे मारते-पीटते थे”

Swati Maliwal IANS (1) (1)

स्वाति मालीवाल (फाइल फोटो | आईएएनएस)

The Hindi Post

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने शनिवार को चौंकाने वाला खुलासा किया. उन्होंने कहा कि जब वह बच्ची थी तो उनके पिता ने उनका यौन शोषण किया था.

एक सम्मान समारोह में बोलते हुए, मालीवाल ने कहा कि एक समय था जब वह डर के मारे अपने बेड के नीचे छिप जाती थी.

उन्होंने कहा, “जब मैं बच्ची थी तब मेरे पिता ने मेरा यौन शोषण किया था. वह मुझे मारते-पीटते थे. मैं पलंग के नीचे छिप जाती थी. एक बच्ची के तौर पर मैं (उस समय) योजना बनाती थी कि मैं ऐसे पुरुषों को जो महिलाओं और बच्चों के साथ शोषण करते हैं उन्हें सबक सिखाऊंगी. मैं सारी रात प्लानिंग करती थी कि महिलाओं को किस तरीके से उनका हक दिलाना है.”

मालीवाल ने कहा कि उनके पिता उनको बालों से पकड़ते थे ओर दीवार से लड़ा देते थे. खून तक निकल आता था, बहुत तड़प होती थी. उन्होंने कहा, “इससे मुझे गंभीर चोट लगती थी. यह तब तक चलता रहा जब तक में कक्षा चार में थी फिर इसके बाद हम उनसे अलग हो गए थे.”

मालीवाल ने कहा कि उनका मानना है कि जब कोई व्यक्ति जीवन में ऐसी चुनौतियों से गुजरता है, तो वह दूसरों के दर्द को समझने में सक्षम होता है और व्यवस्था को बदलने के लिए काफी जुनूनी होता है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!