अतीक-अशरफ मर्डर केस में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

Ateek And Ashraf (1)

अतीक अहमद और अशरफ की फाइल फोटो

The Hindi Post

अतीक-अशरफ मर्डर मामले में दायर याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार है. सुप्रीम कोर्ट में इस मामले पर 24 अप्रैल को सुनवाई होगी. इस मामले में याचिकाकर्ता एडवोकेट विशाल तिवारी हैं. एडवोकेट तिवारी ने सुप्रीम कोर्ट से जल्द सुनवाई की मांग की हैं. कोर्ट ने सुनवाई के लिए 24 अप्रैल की तारीख तय की हैं.

अतीक और अशरफ की पुलिस कस्टडी में हत्या की जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है. जनहित याचिका में सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की निगरानी में स्वतंत्र जांच की मांग की गई है. 2017 से उत्तर प्रदेश में अब तक हुए 183 एनकाउंटर की जांच सुप्रीम के रिटायर्ड जज की निगरानी में एक्सपर्ट कमिटी से कराने की मांग की गई है.

जनहित याचिका में 2020 विकास दुबे  मुठभेड मामले की सीबीआई (CBI) से जांच की मांग की गई है. साथ ही याचिकाकर्ता ने 2017 से हुए 183 मुठभेड़ मामलों की सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में स्वतंत्र एक्सपर्ट कमेटी के गठन की मांग की है.

15 अप्रैल को रात करीब साढ़े 10 बजे अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. यह हत्या तब की गई जब पुलिस दोनों भाइयों को कस्टडी में लेकर प्रयागराज के एक अस्पताल में मेडिकल टेस्ट करवाने आई थी.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!