यौन उत्पीड़न में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य स्वामी मुकुंदानंद गिरी को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने…..
फोटो क्रेडिट : आईएएनएस
यौन उत्पीड़न में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य स्वामी मुकुंदानंद गिरी को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने…..
वाराणसी | कथित यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को बड़ी राहत मिली है. इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है.
अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके समर्थकों ने इसे न्याय की जीत बताया है. उनका कहना है कि सत्य की हमेशा जीत होती है.
अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की गिरफ्तारी पर रोक के बाद उनके समर्थकों के बीच खुशी की लहर है. कोर्ट के फैसले पर अब अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने भी पहली प्रतिक्रिया दी है.
उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “विरोधी पर ध्यान केंद्रित न करें. झूठ हमेशा पराजित होता है और सत्य की जीत हमेशा से होती रही है. जो भी विजय प्राप्त करना चाहता है, उसे इस सिद्धांत को अपनाना चाहिए कि मैं सत्य के साथ खड़ा रहूंगा. अंततः, विजय उसी की होगी.”
उन्होंने बताया कि वह आगे भी लगातार गौ सेवा के कार्यों में लगे रहेंगे.
अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के समर्थक राजन प्रसाद मिश्रा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “हमारे लिए बहुत बड़ी खुशी की बात है. इसके लिए कोर्ट का दिल से धन्यवाद. आज के फैसले के बाद आम जनता का भी कोर्ट और न्याय दोनों पर भरोसा बढ़ गया है.”
एक अन्य समर्थक ने कहा, “कोर्ट में लिखा होता है, ‘सत्यमेव जयते’, जिसका अर्थ है, सत्य की जीत होना. हमारे साथ भी यही हुआ है, सत्य की जीत हुई है और असत्य हार गया है. न्यायालय ने जो फैसला सुनाया है, वो साधारण नहीं है क्योंकि पोस्को के केस में ऐसा फैसला पहली बार सुनाया गया है. आगे आने वाले समय में वकील इसी केस का उदाहरण पेश किया करेंगे.”
एक अन्य महिला समर्थक ने बताया कि आज का दिन सभी समर्थकों के लिए दीपावली के जैसा है, क्योंकि हर कोई दिल से खुश है. उन्होंने कहा, “हमें पहले से पता था कि फैसला हमारे पक्ष में होगा और आज माननीय कोर्ट का फैसला सुनकर सभी बहुत खुश हैं.” महिला समर्थक ने बताया कि फैसला आने के बाद से ही उत्सव का माहौल है और बैंड-बाजे के साथ उत्सव मनाने की तैयारी हो रही है.
IANS
अदालत के फैसले पर समर्थकों में खुशी, अविमुक्तेश्वरानंद ने बताया- ‘सत्य की जीत’
