“ऑपरेशन सिंदूर” के बारे में इजराइल ने दी प्रतिक्रिया, क्या कहा?

Reuven Azar Israel Ambassador (1) (1)

भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार (फोटो: आईएएनएस)

The Hindi Post

नई दिल्ली | ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर भारत के एयरस्ट्राइक का इजरायल ने समर्थन किया है. इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने कहा कि आतंकवादियों को पता होना चाहिए कि निर्दोषों के खिलाफ उनके जघन्य अपराधों से बचने के लिए कोई जगह नहीं है.

भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “इजरायल भारत के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन करता है. आतंकवादियों को पता होना चाहिए कि निर्दोषों के खिलाफ उनके जघन्य अपराधों से बचने के लिए कोई जगह नहीं है.”

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने देर रात आतंकियों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की. इस सैन्य कार्रवाई में उन आतंकी कैंपों और लॉजिस्टिक ठिकानों को निशाना बनाया गया जो पहलगाम हमले के लिए जिम्मेदार आतंकी समूहों से जुड़े थे.

भारतीय खुफिया एजेंसियों ने पहलगाम हमले को पाकिस्तान स्थित आतंकी समूहों से जोड़ा है जिसमें लश्कर-ए-तैयबा का प्रॉक्सी द रेसिस्टेंस फ्रंट शामिल है. पहलगाम आतंकी हमले की “द रेसिस्टेंस फ्रंट” ने जिम्मेदारी ली है.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!